होली के पूर्व चंग के साथ होली के फाग गाकर कालबेलिया परिवार की महिलाएं करती है फाग उत्सव की शुरुआत

होली के पूर्व चंग के साथ होली के फाग गाकर कालबेलिया परिवार की महिलाएं करती है फाग उत्सव की शुरुआत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । फागण लगने के साथ जहां खेतो मे गेहूँ , जौ , चने व सरसो की फसले तैयार होने लगती है । चारो ओर फतझड के साथ पेडो पर नई कोपले , पत्ते नये आने लगते है । सरदी का अहसान कम होने लगता है , वही आधे फागुन के पश्चात होली की उमंग छाने लगती है । गांवो मे पूर्वजों से चली आ रही प्रथा को निभाते हुऐ कालबेलिया समाज के पुरुष एवं महिलाएं चंग पर घर घर जाकर होली के गीत गाकर व नाचकर होली की पहचान को बनाये रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । इनके द्वारा चंग के साथ गाये होली फागण के गीतो को ग्रामीण भी बडे चाव से सुनते है । कई जगह ग्रामीण चोपालो पर बैठकर सामुहिक चंग की धापो पर फागण के गीत गाकर होली की मस्ती मे मस्त हो जाते है । फागुन लगने के साथ कालबेलिया समाज की महिलाएं भी चार चार , पांच पांच के समूह मे गांव गांव , शहरो मे भी जाकर चंग की धाप के साथ फागण के गीत गाकर जहां जैसा सहयोग मिले लेकर अपना गुजर बसर करती है । देरांठू हाईवे पर मिली जोताया गांव की विमला , ममता व कंचन ने बताया कि वो गांव से आती है , दिन मे दुकानदारों के साथ हाईवे पर गाडी डाईवरो के पास भी जाकर चंग के साथ फाग गाकर उनका मनोरंजन करती है । बदले मे जिससे जो बनता है वो इनको सहयोग राशि दे देता है । शाम को वापस घर चली जाती है । आने वाले परिवर्तन मे अब यह कला भी धीरे धीरे लुफ्त होने की कगार पर है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment