देरांठू मे भगवान के बैवाण के सामने भजन कीर्तन करते समय मधुमक्खीयो ने किया हमला
दर्जनों ग्रामीण हुऐ घायल
दो को किया अजमेर रैफर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे जलझुलनी एकादशी पर भजन कीर्तन करते ठाकुर के बैवाण जैन नसिया पर पहुंचे । वहा सभी रैवाडियो को विराजमान करने के पश्चात ग्रामीण भजन कीर्तन कर रहे थे । कि अचानक भूरी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया । जिससे अफरा तफरी मच गई ।मधुमक्खियों के हमले से कई ग्रामीण पुरुष व बच्चे घायल हो गए । ग्रामीण रैवाडिया को छोड ग्राम की तरफ भागे । मधुमक्खियों के हमले से घायल ग्रामीणो ने गांव मे स्थित एक क्लिनिक से प्राथमिक उपचार कराया । वही ज्यादा घायल हुऐ ग्रामीणो को परिजन नसीराबाद चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण घर आये वही दो ग्रामीण की हालत ज्यादा खराब होने पर अजमेर रैफर कर दिया ।