पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम गोवालिया में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम गोवालिया में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

7 लोग हुए घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम गोवालिया में खेत में काम कर रहे हैं लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला करने से अफरा-तफरी मच गई । इस दौरान 7 लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए । जिन्हें तुरंत पुष्कर अस्पताल लाया गया । जानकारी के अनुसार गोवालिया ग्राम में खेत पर लोग काम कर रहे थे कि अचानक मधुमक्खीयो ने हमला कर दिया । मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागे तथा जो लोग बचाने गये उन पर भी मधुमक्खी ने हमला करने से वह भी घायल हो गए । जिन्हें तुरंत पुष्कर अस्पताल लेकर आये । इस दौरान तीन चार लोग मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हो गए । मधुमखियों के हमले में सावरा सिंह , रूप सिंह , शिवराज , सरुनिदेवी , संदीप , चेतन सिंह , शक्ति सिंह , धरतीसिंह घायल हो गए । जिनका पुष्कर अस्पताल में उपचार चल रहा है । वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट , सांवरा शर्मा भी अस्पताल पहुँच गए । वही चिकित्सा प्रभारी डा. आर के गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साकर्मी ओर नर्सिंगकर्मी हाई अलर्ट हो गए । मधुमखियों के हमले मे घायल हो गए लोगो का तुरन्त उपचार शुरू कर दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment