ब्यावर साइक्लिंग क्लब टू व्हील थ्रिलर ने निकाली जागरूकता रैली ।

रिपोर्टर मुकेश बोहरा ब्यावरब्यावर साइक्लिंग क्लब टू व्हील थ्रिलर ने निकाली जागरूकता रैली ।
ब्यावर – ब्यावर साइक्लिंग क्लब टू व्हील थ्रिलर ने शहर में साइकल रैली फ़न राइड का आयोजन किया, इस रैली का उदेश्य आमजन में साइक्लिंग ओर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करना था । रैली में ब्यावर शहर के बच्चों ने भी भाग लिया । रैली के दोरान क्लब के सदस्यों ने बताया की हमें सुरक्षा के सभी नियमो का पालन करना चाहिए ओर हमेशा राइड करते वक़्त सभी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, लाइट ओर ट्रैफ़िक नियमो का पालन करना चाहिए। साथ ही भीड़भाड़ वाली सड़क पर अपनी गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए ।
रैली भगत चौराहा से शुरू होकर अजमेरी गेट से होते हुए, मेवाड़ी गेट, हाउसिंग बोर्ड से चांग गेट से डेलवाडा रोड से दादी धाम से वापस चांग गेट पहुँची ।
रैली में मनोरंजन कुमार, डॉ. विमल सोनी, अतुल शर्मा, निखिल यादव, निलेश मोदी, मनीष पाराशर, गौरव शर्मा, सचिन गोयल, प्रशांत जोशी , पीयूष गौड़, दक्ष शर्मा , अमित शेखर, राघव चौधरी ओर मास्टर हार्दिक मोदी आदि ने भाग लिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment