बैंक -लोन राशि नहीं चुकाने पर बैंक ने मकान सीज कर , नोटिस चस्पा की

बैंक -लोन राशि नहीं चुकाने पर बैंक ने मकान सीज कर , नोटिस चस्पा की

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखंड अन्तर्गत श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र मे एक प्राइवेट फाइनेन्स बैंक ने ऋणग्रस्त सम्पत्ति ( मकान) का ऋण नहीं अदा करने पर ऋण धारक के विरुद्ध पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाई करते हुए ऋणग्रस्त मकान को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया ।
जानकारी देते हुए ए.यू. स्माल फायनेन्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि श्री नगर निवासी राम चन्द्र गुर्जर ने सन 2016 में बैंक से बीस लाख रुपए का ऋण लिया था और उसने सिक्योरिटी के रुप में अपना मकान बैंक के पास रखा था । बैंक द्वारा दी गई धनराशि चुकता नहीं करने के कारण बैंक प्रबन्धन के निर्देशानुसार उक्त मकान को सीज कर दिया गया । गौर तलब है कि ऋण लेने के कुछ समय बाद ऋणधारक राम चन्द्र गुर्जर की मौत होगई थी और ऋण चुकाने की जिम्मेदारी ऋण धारक के पुत्र शिवराज गुर्जर ने ली थी। किन्तु उसने बैंक का ऋण नही चुकाया , जबकि बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी किये गए अन्त में बैंक अधिकारियों ने उक्त मकान सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment