बनेवडा ग्राम एक माह से है प्यासा, ग्रामीण के साथ विधालय के छात्र-छात्राओं को भी नसीब नहीं हो रहा पानी, जलदाय विभाग की घोर लापरवाही आ रही है सामने

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत बाघसुरी के बनेवडा ग्राम करीब एक माह से प्यासा रह रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम में बीसलपुर की पाइपलाइन टूटने से एवं बनेवड़ा की पानी की टंकी की छत गिरने से 1 महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है । जिससे ग्रामीणों के साथ विधालय के छात्र-छात्राओं को भी परेशान उठानी पड़ रही है। इस सम्बन्ध में स्कूल के टीचरों द्वारा भी जलदाय विभाग नसीराबाद एवं अजमेर मुख्य जलदाय विभाग के एक्शन से संपर्क करने पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया । लेकिन एक माह बीत गया है, जलदाय विभाग ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहा है। महीने से ग्रामीण एवं बच्चे पानी को तरस रहे हैं । अधिकारियों का कहना है कि जलदाय विभाग के पास पाइप नहीं है, जब पाइप आऐगे तब ही लाइन को दुरुस्त हो पायेगी। जहां सरकार कोई भी आमजन प्यासा नहीं रहे , करोड़ों रुपए खर्च कर रही। वही बनेवडा ग्राम जलदाय विभाग की लापरवाही व असंवेदनशीलता के कारण एक माह से प्यासा रह रहा है । वही बनेवड़ा संघर्ष समिति का कहना है अगर विभाग ने शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण स्कूली बच्चों को लेकर उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद के सामने एवं जिला कलेक्ट्री में पेश होंगे। इस सम्बन्ध में स्कूल टीचरों ने भी कई बार पीएचडी अधिकारी को फोन से अवगत कराया है कि पीने के पानी न होने से बच्चों को कितनी परेशानी हो रही है , जबकि गांव मे तीन-तीन सरकारी स्कूल है । जिसमें इस मामले पर जलदाय विभाग की और से घोर लापरवाही बरती जा रही है । जिससे ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है । वही शीघ्र सुनवाई नहीं होने पर बनेवड़ा संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे है।

Author: admin