वादाखिलाफी को लेकर होगा बनेवड़ा संघर्ष समिति का आंदोलन

वादाखिलाफी को लेकर होगा बनेवड़ा संघर्ष समिति का आंदोलन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखंड के निकटवर्ती ग्राम मे बनेवड़ा संघर्ष समिति द्वारा 2 माह पूर्व 5 सितंबर को हुए जन आंदोलन को लेकर 5 मुख्य मांगे रखी थी । जिसमे से अभी तक एक ही मांग पूरी हुई है । बाकी की चार मांगे अभी तक अधूरी है । लगातार 6 दिन तक चले इस जनआंदोलन को लेकर पांचवे दिन क्षेत्रीय विधायक ने पहुंचकर धरना दे रही संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों को पूर्णतया आश्वस्त किया था । संघर्ष समिति और ग्रामीणों से वादा किया था । जिसमें से अभी तक एक भी पूरा नहीं हुआ । संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंचकर मांगों के काम करवा कर जल्दी काम शुरू करवाने का आश्वासन विधायक लाम्बा ने दिया था । लेकिन 2 माह बीत जाने पर भी संघर्ष समिति को अभी तक कोई लेटर नहीं मिला । जिससे ग्रामीणों एवं संघर्ष समिति में आक्रोश है , क्षेत्रीय विधायक द्वारा आश्वासन के बावजूद भी अभी तक कुछ कार्य ना होने व वादाखिलाफी के खिलाफ अब बड़ा आंदोलन होगा । सघर्ष समिति तीन चार बिंदुओं पर कर रही है । कार्य या बात शुरु नही होने पर पीओ बांघसुरी के ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा । या बनेवड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर दोबारा टेंट लगाकर धरना दिया जाएगा या बस भरकर जिला कलेक्टर साहब को पास धरना दिया जाएगा या फिर पैदल मार्च करेंगे । संघर्ष समिति अपनी मांगों पर कायम है और संघर्ष समिति में विचार-विमर्श चल रहा है कि आगे की आंदोलन की रणनीति क्या होगी । इसे लेकर अंतिम मुहर लगना बाकी है । वादाखिलाफी को लेकर जल्दी बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर है संघर्ष समिति।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment