बामणिया बालाजी का मेला भरा धूमधाम से
नसीराबाद । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक श्री बामणिया बालाजी महाराज धाम का वार्षिक मेला रविवार को बड़े धूमधाम से भरा। मेले के पूर्व रात्रि को भजन संध्या हुई । मेले के अवसर पर मन्दिर में आकर्षक विद्युत सजावट के साथ बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर फुलों से श्रृंगार किया गया । मेले की रात्रि को देरांठू , भटियाणी , नसीराबाद , लोहरवाड़ा आदि से गाजे बाजे व डीजे के साथ झण्डे आये । वहीं मेले के दिन देरांठू के जाट मोहल्ला , लम्बा बालाजी मोहल्ला , शिव मंदिर बड़वाल मोहल्ला के साथ नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से २१ झण्डो के साथ भक्त गण पैदल बालाजी आये । मेले में दिन भर लगातार आते झण्डो के कारण धूम रही । मेले के अवसर पर विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पंचायत समिति श्री प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर ने भी बालाजी के दर्शन किये । मेले में ग्रामीणों ने झूले , चकरी के साथ मिठाई , चाट पकौड़ी , मणिहारी की दुकानों से जमकर खरीददारी की ।