झडवासा मे भरा बालाजी का मेला
भजन संध्या मे बालाजी का भजन घूमर घूमर घुमा दे बाला जी थारो घोटो…….मे ग्रामीण झुमे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा में शुक्रवार रात्रि को प्रतिवर्ष भरे जाने वाले मेले की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन हनुमान मेले में आयोजित भजन संध्या मे चेतन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुतियां दी ।
विख्यात भजन कलाकार धनराज मीणा बूंदी ने….घूमर घूमर घुमा दे बाला जी थारो घोटो और पगा उबाणी आयी मारी माँ सोना रा झांझर बाजणा….भजनों पर खूब दाद बटोरी , ऐसे ही कलाकार गिद्दराज ने….लीलण सिंगारी भजन पेश करने पर दर्शकों से खूब तालियां लूटी, डांसर पूजा नाथ, नीलू भीलवाड़ा व 5 वर्षीय घणी कालबेलिया ने सभी दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
इस मौके पर ग्रामीणो ने राम, लक्ष्मण व सीता, रावण और हनुमान की सुंदर झाँकियाँ सजा कर डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली । इस अवसर पर हनुमान जी महाराज ने विशेष चोला भी चढ़ाया गया व मन्दिर पर आकर्षक विधुत सजावट की गई ।