बाघसुरी के कनक स्‍कूल का वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

बाघसुरी के कनक स्‍कूल का वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती बाघसुरी कस्बे के घेर की आखरिया स्थित कनक पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान व पुरुस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनगर प्रधान कमलेश कंवर गुर्जर थी । वही अध्यक्षता नांदला सरपंच मानसिंह रावत, बाघसुरी सरपंच रेशमी काठात व कनक पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य रामरतन सेन ने की । कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ माॕ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर विधीवत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीनगर प्रधान गुर्जर ने छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की बात कही । वही किस प्रकार मन से पढ़ाई करते हुए अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हांसिल करने की बात की । वही छात्र छात्राओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही । इस दौरान प्रधानाचार्य रामरतन सेन व स्कूल संचालक चंद्रशेखर शर्मा द्वारा भामाशाहो व अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर अभिनंदन किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई । जिससे आए हुए अतिथियों ने छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया । वही कस्बे के भामाशाह व विभिन्न स्कूल से आए हुए प्रधानाध्यापक व अध्यापकों ने अपनी ओर से स्कूल के विकास के लिए सहयोग राशि भेंट की । इस दौरान स्कूल मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विजेता छात्र छात्राओं को मोमेंटो व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान श्रीनगर प्रधान कमलेश गुर्जर, बाघसुरी सरपंच रेशमी काठात, नांदला सरपंच मानसिंह रावत, बाघसुरी श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक मनीष यादव, भामाशाह सुरेश वैष्णव, सोहनलाल खारोल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि एडवोकेट गोरधन गुर्जर, बाघसुरी पुर्व सरपंच गोपाल भाटी, देवेन्द्र गुर्जर, कपिल वैष्णव के सानिध्य मे हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment