बे मौसम बरसात ने आखिर बेबस कर ही दिया

बे मौसम बरसात ने आखिर बेबस कर हि दिया (लाडनूं) क्षेत्र के गांव धुडिला राजपूतों कि ढाणी खामियाद तितरी नंदवाण इन गांवों में किसानों कि अधिकतर फसल पहले हि खराब हो चुकी थी कृषि विभाग का कहना है की मूंग की फसल तीस 40% खराब हुई है बा जरा में कोई खराबी नहीं है हां मोट की फसल खराब है लेकिन सच्चाई कुछ और हि बयां कर रही है तीन दिन पूर्व हुई बरसात ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया तिल कि फसल एक राख में तब्दील हो गई जिन किसानों ने केसीसी ले रखी है उन्हें तो चलो कोई बात नहीं आज नहीं तो कल सरकार की ओर से सहायता मिल ही जाएगी लेकिन उन किसानों को क्या होगा जिन्होंने ना तो केसीसी ले रखी है ना ही कॉपरेटिव बैंक अल्पकालीन फसली लोन आधे से ज्यादा ऐसे किसान है जो बड़े काश्तकार नहीं है होता भी कुछ ऐसा किसी के पास 2 बीघा जमीन है किसी के पास 8 बीघा जमीन है किसी के पास 10 बीघा जमीन है इसलिए इन किसानों को कोई बड़ा लोन नहीं मिलता धुडिला राजपूतों कि ढाणी निवासी किसान चैनसिंह व हरदेवाराम ने बताया कि हमारी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई भला केबीसी तो मिली नहीं हमें कौन मुहावजा देगा हमारी मांग है कि राज्य सरकार हम जैसे बहुत सारे वंचित किसानों को मुहावजा दे राज्य सरकार सही गिरदावरी करवा के यह तो अब आने वाला वक्त हि बतायेगा कि राज्य सरकार किसानों कि किस तरह मदद करती है

Author: admin

Comments (0)
Add Comment