लखनऊ: यूपी चुनाव पर सबसे बड़ा कार्यक्रम का चुनाव मंच जारी है और शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी बात रखी और सवालों का जवाब दिया। अखिलेश के बाद जमीएत उलेमा हिंद के महमूद मदनी ने सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी। अखिलेश और मदनी के बाद बीजेपी के पंकज सिंह और सपा के अरविंद गोप के बीच यूपी की राजनीति पर जमकर बहस हुई। फिलहाल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सवालों के जवाब दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने का समय भी नहीं बचा है, सभी जानना चाहते हैं कि राज्य की राजनीति में इस समय किसका पलड़ा भारी चल रहा है? क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी? या अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की साइकिल सबसे आगे होगी? या फिर मायावती की बहुजन समाज पार्टी का हाथी सबके ऊपर भारी पड़ेगा? उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस तरह के तमाम सवालों का जवाब खोज रही है और इसी तरह के सवाल इंडिया टीवी पर उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं से पूछे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावों को लेकर Chunav Manch कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से हो चुकी है
इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, बीएसपी के सतीश मिश्रा, बीजेपी के स्वतंत्रदेव सिंह, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, महमूद मदनी, जगदम्बिका पाल, प्रमोद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, शिवपाल यादव, पंकज कुमार सिंह आदि नेता शामिल हैं।