बाबा रामदेव की लोटन यात्रा

बाबा रामदेव की लोटन यात्रा

दिलवाडी मे किया ग्रामीणों ने स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रामधन महाराज द्वारा बाबा रामदेव की लोटन यात्रा 20 सितंबर 2022 को लांबा हरि सिंह से शुरू हुई जो ढाई वर्ष में बाबा रामदेव रुणीजा पहुंचेगी । शुक्रवार को ग्राम दिलवाड़ी में यात्रा पहुचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । यात्रा मे साथ में डेढ़ सौ से 200 भक्तजन साथ चल रहे हैं । उनका खाने पीने की व्यवस्था की गई दिलवाडी ग्राम वासियो द्बारा की गई । यात्रा के दौरान शाम को 7 बजे महा आरती हुई । जिसमे सेकडौ भक्तजनों ने आरती ली । यह यात्रा 21 फरवरी 2023 को ब्यावर पहुंचेगी । ब्यावर में सर्व समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा । जिसमें गरीब अनाथ लड़कियां जो 21 साल की है उनका विवाह कराया जाएगा । जिसमे लगभग 55 जोड़े ब्यावर में विवाह बंधन में बंधेंगे । पूरे राजस्थान में किसी भी समाज में जो लड़की 21 वर्ष की हो अनाथ हो गरीब हो वह महाराज से संपर्क कर शादी के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं । यह यात्रा हर रोज 1 किलोमीटर चलती है । आज रात्रि विश्राम व जागरण दिलवाड़ा में है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment