देरांठू मे बाबा रामदेव जी का मेला धूमधाम से भरा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे ग्राम पंचायत के नजदीक स्थित बाबा रामदेव जी महाराज का मेला रविवार को बडी धूमधाम से भरा । इसके पूर्व शनिवार की रात्रि को भजन संध्या आयोजित हुई । ग्राम वासियो की ओर से आयोजित इस मेले की भजन संध्या मे अजमेरा म्यूजिकल ग्रुप की भक्तिमय प्रस्तुति मे कालू जी अजमेर , इकबाल राजस्थानी ने बाबा रामदेव जी के भजनो की सरिता बहाई । वही कोमेडियन दीपक छैला व डासंर पूजा नाथ एवं ज्योति मेवाडी ने शानदार डांस पेश किया । रात्रि मे आयोजित इस भजन संध्या मे लगा पूरा पाण्डाल महिला एवं पुरुषों से भरा हुआ था । मेले के दिन सभी समाज के झण्डे गाजे बाजे के साथ आये । मेले मे आये ग्रामीणो ने रामदेव जी महाराज के दर्शन कर नारियल , माला व प्रसाद चढाया वह चूरमे बाटी का भोग लगाया । वही मेले मे लगे झुलो , चकरी के साथ लगी मिठाइयों , चाट ,पकोडी का आनन्द उठाया । महिलाओं ने लगी मणिहारी की दुकानों से जम कर खरीददारी करी । मेले की सुचारू व्यवस्था हेतू युवा नेता एवं समाजसेवी दिनेश चौधरी , संजय सोनी , वार्ड पंच राजकुमार पाटोदी , एडवोकेट रवि चौधरी , कमल वैष्णव , मगंल वैष्णव , विजय लक्षकार , हंसराज माली , राजू जैन ,आदि के साथ मेला कमेटी के सदस्यो का विशेष सहयोग रहा ।