बाबा राघव दास बाबा खेता नाथ महाराज का मेला भरा
दिव्यांग जगत// पंडित पवन भारद्वाज //अलवर
शाहजहांपुर समीपवर्ती गांव बीजवाड चौहान में रविवार को बाबा राघव दास व बाबा खेतानाथ महराज का विशाल मेला एवं भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मशहूर हरियाणा के मशहूर कलाकर सुरेश गोला एण्ड पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक रागनी एवं बाबा का गुणगान किया गया ।कार्यक्रम में आरसी उपाध्याय, दीपा चौधरी, अन्नू चौधरी आदि कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति दी । संचालन एबीवीपी के प्रदेश संयोजक अभिषेक कौशिक ने किया। मेले में दूर दराज के आये हुए श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों मे धोक लगाकर देशी घी के भंडारे में प्रसादी ग्रहण की । रागनी कार्यक्रम के बाद कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान, हरियाणा के पहलवानों ने दांव आजमाए।विजेता व उपविजेता पहलवानों को कमेटी की तरफ से ईनाम राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमर सैनी, ग्राम सरपंच श्रीचंद सैनी, पूर्व सरपंच नरेश गुप्ता, महावीर सरपंच, जगदीश गुरुजी, ट्विंकल गुप्ता ,सरजीत भाटी, सुनील सैनी, सोनू जाट सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।