बाबा मनीराम का भरा लक्खी मेला
अलवर मुंडावर संवाददाता( पंडित पवन भारद्वाज)
सोडावास 2 मार्च को मुडावर के उपखण्ड निकटवर्ती चिरुणी बाबा मनीराम के प्राचीन मंदिर पर महंत बाबा के सानिध्य में बाबा मनीराम का मेला भरा।मेले बड़ी संख्या में आए भक्तों ने मंदिर दर्शन कर धोक लगाते बाबा की ज्योत जला पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुति देते हुए अपने परिवार की खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की।
प्राचीन मंदिर स्थल पर कोविड पालना रखते श्रद्धालुओ ने शिव परिवार तथा शनिदेव मूर्तियों के भी दर्शन कर शक्कर, दूध घी एंव विभिन्न तरह के फलों व मिष्ठानों का प्रशाद चढ़ाया।इस दौरान श्रद्धालुओ से सत्संग करते बाबा ने कहा कि बाबा की सच्चे मन से उपासना करने से भक्तों के परिवार में खुशहाली तो आती ही वंही जन कल्याण भी होता है।महंत ने भक्तों को कथा प्रसंग सुनाते सुंदर कांड की भी व्याख्या की ओर महिमा सुनाई।
उल्लेखनीय है कि इस प्राचीन स्थल पर भक्तों का वार्षिक मेला लगता है।कोविड कारणों से विगत काफी समय से मेला स्थितगत चल रहा था।मेले के दिन दुखी भक्तों की ओर से यंहा गौसेवा और पूजा पाठ होता है।भक्तों ने कहा कि यंहा कलयुग में भगवान का पूजा पाठ, नाम ध्यान, भजन कीर्तन, पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है ओर रोग एवं संकटों से मुक्ति मिलती है। मेले आयोजन पर मुंडावर पुलिस के जवानों सहित मेला कमेटी के मैंबरो द्वारा मेले की व्यवस्था को बनाए रखने में मदद की। एंव प्रशादी वितरण में सहयोग दिया