बाबा जाहरवीर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घटान
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
शाहजहाँपुर :- रविवार – 12 फरवरी
क्षेत्र के समीपवर्ती गाँव विजयनगर बिचला में रविवार को 17 वीं बाबा जाहरवीर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घटान कांग्रेस नेत्री अंजली यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि हरीश यादव हरिनगर ,महंत बृहस्पति गिरी, समाजसेवी सरजीत भाटी थे जबकि अध्यक्षता श्योपाल सिंह चौहान ने की।
कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कौशिक ने किया।
इस दौरान अरुण चौहान, सोनू जाट,बब्बल जांगिड, सोनू सैनी, भीम सैनी,कालू मीना,दीपचंद, प्रीतम चौहान, योगी राजपूत,कुलदीप फौजी, मदन सिंह, रामकुमार, नेपाली,मनीष स्वामी, सुनील बागवाला धीरज फौजी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।