बाबा गोगा जाहरवीर का 11वां भंडारा एवं जागरण का होगा आयोजन

बाबा गोगा जाहरवीर का 11वां भंडारा एवं जागरण का होगा आयोजन

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

मुण्डवार  निकटवर्ती गांव मुडियाखेड़ा में ग्रामीणों की जन सहयोग से जाहरवीर गोगाजी महाराज का 11वां भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा । ग्रामीणों ने बताया 3 सितंबर शनिवार रात्रि 9:15 बजे जागरण व  4 सितंबर रविवार को प्रातः 9:15 हवन पूजन व भंडारा प्रीतिभोज 10:15 बजे शुरू होगा । रागिनी प्रोग्राम प्रातः 11:15 बजे शुरू होगा ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित यादव पीसीसी सचिव राजस्थान, अध्यक्षता  सुनीता महेश गुप्ता प्रधान मुंडावर करेंगे ।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंद्र सिंह यादव समाजसेवी कृष्ण नगर, जिला पार्षद भीमराज यादव अंजली यादव पुत्र वधू मेजर ओपी यादव,  ईश्वर यादव जिला पार्षद,  पवन यादव पूर्व अध्यक्ष  राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर,  सुश्री दीपावली यादव सरपंच ग्राम चांदपुर होंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment