बाबा धोंकलनाथ महाराज के दो दिवसीय लक्खी मेले का हुआ आगाज, उमड़ी श्रद्धा
[दिव्यांग जगत ][पंडित पवन भारद्वाज]
मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव छापुर स्थित बाबा धोंकल नाथ जी महाराज के दो दिवसीय लक्खी मेले का आज राम नवमी के अवसर पर शुभारंभ हुआ। मेले के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं अलवर सांसद बाबा बालक नाथ महाराज रहे ।
मेले के विशिष्ट अतिथि मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी,अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, पूर्व विधायक रामहेत यादव,मोहित जसवंत यादव, भाजपा अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता,सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष रामपाल यादव,डॉ. डीआर यादव, एडवोकेट सुरेश यादव,भीमराज यादव,वीरेंद्र सुमन चौधरी रहे ।
इस अवसर पर संत योगेंद्र नाथ महाराज एवं ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गौरतलब है कि मंदिर में 125 वर्षों से राम नवमी के अवसर पर मेले का आयोजन हो रहा है। आए हुए अतिथियों ने बाबा लोकनाथ जी महाराज की समाधि पर पहुंचकर घोक लगा मंगल कामना की एवं बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया। आइए सुनते हैं अलवर सांसद बाबा बालक नाथ जी महाराज का क्या कहना है –