बी. एल. मेहरड़ा “डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान 2021″अवार्ड से सम्मानित

कैलाश चन्द आर्य
संवाददाता पावटा (दिव्यांग जगत)

बी. एल. मेहरड़ा “डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान 2021″अवार्ड से सम्मानित
(भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला बारा के अटरू शहर में “शिक्षा, साहित्य ,समाज सेवा सम्मान “समारोह में सम्मानित किया गया)

पावटा — समाजसेवी विराट नगर निवासी बनवारी लाल मेहरडा को जीवन पर्यंत देश और समाज में व्याप्त असमानता ,संकीर्णता, जातिवाद, भेदभाव, वर्ण व्यवस्था को समूल नष्ट कर दलित, शोषित, उपेक्षित ,सर्वहारा समाज में समानता और सम्मान का नया प्रकाश फैलाने के साथ रूढ़िवादी विचारधारा को खत्म करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना, गरीबों एवं जरूरतमंद परिवारों की सेवा व सहायता करना जैसे अनेक सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर 26 दिसंबर 2021 को “डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान 2021” अवार्ड से सम्मानित किया गया है !
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला बांरा (अटरू) समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना नागर प्रधान -पं. समिति अटरू, अध्यक्ष श्री मदन मोहन एक्टर एवं सिंगर मुंबई ,विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार मीणा RAS,उप जिला कलेक्टर अटरू, साध्वी ज्योति दास मध्य प्रदेश, सुनील कुमार एडवोकेट चूरु, डॉ. जयप्रकाश यादव ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अटरू ,श्रीमती शांति सुंदास ईस्ट सिक्किम, श्रीमती हेमलता कासोटीया जयपुर, बाबूलाल निर्मल राष्ट्रपति से सम्मानित एवं प्रदेश संयोजक , एडवोकेट बद्री लाल धाकड़ जिला अध्यक्ष ,श्रीमती मिगमा डोमा भांटिया व डी बी रसेली सिक्किम आदि ने मेहरडा का सम्मान किया और बधाई व शुभकामनाएं दी है!समारोह मे अनेको छात्र-छात्राओं,समाज सेवी,भामाशाह एवं कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयों के अलावा सैकड़ो महिला पुरूष उपस्थित थे!
बी एल मेहरड़ा को “डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान 2021” अवार्ड सम्मानित होने पर प्रदेश के अनेक सामाजिक संगठनो एवं संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जाहीर कर बधाई व शुभकामनाएं दी है! मेहरडा ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment