लोहरवाडा मे गायो के लिए बनाए आयुर्वेदिक लड्डू
लम्पी वायरल से ग्रसित गायो के लिए पशुपालकों को घर घर जाकर वितरित किए लड्डू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम लोहरवाडा में लम्पी वायरस के चलते गायों को वायरस से बचाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू बनाऐ गये । जिससे ग्राम मे सभी पशुपालकों को उनकी गायों के अनुसार दवाई युक्त लडडू वितरण किऐ गये । जिसमें आवारा पशुओ को भी दवाई खिलाई गई । वही आयुर्वेदिक लड्डू बनाने में करीबन 10 प्रकार की जड़ी बूटियां काम में ली गई । जिसमे हल्दी, गुड़, तेल, कालीमिर्च , गेहू का दलिया , तुलसी पते, कलौंजी , आवला, एवं कई प्रकार की जड़ी बूटियां मिक्स कर लड्डू बनाकर गायों को खिलाया गया । वही लड्डू बनाने के पश्चात घर घर जाकर वितरण किया गया । जिसमे जन समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , जी पी एस ग्रामीण पत्रकार संघ के संरक्षक पूरणमल उदय , सरपंच पति नंदकिशोर , दीपेश उदय , दिनेश उदय, पत्रकार कमलेश उदय के साथ कई ग्रामीणो ने अपनी सेवाएं देकर सहयोग प्रदान किया ।