भारत सरकार की अटल भूजल योजना के तहत जागरूकता अभियान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्राम पंचायत मुख्यालय अजयसर,
तबीजी, अराडका, नरवर,सराना में भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक द्वारा चलाए जा रहे अटल भुजल योजना के तहत सामाजिक जन जागरूक अभियान चलाया गया । जिसमे लोगो को गिरते भुजल स्थल इसके दुष्प्रभाव के रोकथाम , उन्नत कृषि तकनीकी व सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यकम् व इसके तहत मिलने वाले लाभो के बारे मे बताया गया । इसमे जिला भुजल विभाग के लिपिक पवन कुमार अग्रवाल, क़ृषि पर्यवेषक प्रदीप कुमार चौधरी , आई सी विशेषज्ञ धनराज सुमन , आईईसी विशेषज्ञ अविनाश वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे डी आई पी ग्रामोदय सामाजिक संस्थान व अटल भुजल योजना के अजमेर की टीम लीडर व हाइड्रो लॉजिस्ट नितेश कुमार ,जेंडर एक्सपर्ट दीपिका वर्मा ,कम्युनिटी टीम इंद्रा मरोटिया ओर युगदर्शन सिंह व प्रताप सिंह राठौड़, रामसिह चौधरी, रामरतन ने सक्रीय भूमिका निभाई । कार्यक्रम मे सरपंच , ग्राम सेवक , एऐनम , क़ृषि पर्यवेषक , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , वार्ड पंच , वीडब्ल्यू एससी के अन्य सदस्य ,ग्रामीण व विशेष रूप से महिलाएँ भी उपस्थित रही ।