राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतू देरांठू मे लगाया जागरुकता शिविर

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतू देरांठू मे लगाया जागरुकता शिविर

12 मार्च को लगेगी लोक अदालत

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत /अजमेर

अजमेर । न्याय विभाग की पहल पर अदालतों मे बढते प्रकरणों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत लगाकर परिवादियों से समझोता कराने की पहल न्याय विभाग ने चला रखी है । इसी के तहत देरांठू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आगामी 12 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मगंलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । जिसमे देरांठू निवासियों के लम्बित प्रकरणों मे पक्षकारों के बीच समझाईश कराने हेतू पंचायत मुख्यालय बुलाया गया । जिसमे आये सभी पक्षकारों को तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर जिला सचिव अपर जिला एवं न्यायाधीश रामपाल जाट ने आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण मिल बैठकर केसे किया जाय जानकारी दी । उन्होंने बताया कि छोटी छोटी बातो से बढते विवाद जो अदालत मे आ जाते है , जिससे समय , धन आदि लगने के साथ परिवार मे मन मुटाव व रंजिश घर करती जाती है । न्याय विभाग ने ऐसे प्रकरणों को ध्यान मे रखते इनका शीध्र निस्तारण कराने व बढते पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए यह लोक अदालत लगाकर कर समझोता कराने मे पहल की है । जिसमे सभी तरह के प्रकरणों का मिल बैठकर निस्तारण किया जायेगा जानकारी दी । आयोजित इस शिविर मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा , पैरा लिगल एडवोकेट हेमन्त प्रजापति , वालिन्टीयर भरत कुमार प्रजापति , एडवोकेट सुखदेव चोधरी , एडवोकेट ललित नारायण मेहरा , एडवोकेट हेमन्त शेखर , एडवोकेट नरेन्द्र सिंह राठौड़ , एडवोकेट वसीम , एडवोकेट जीतेन्द्र गुर्जर , समाजसेवी जीवराज जाट , राजेन्द्र सिंह राठौड़ , कैलाश पाराशर के साथ पक्षकार गण व ग्रामीण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment