झड़वासा में वर्धमान सागर महासंघ का मंगल प्रवेश
झड़वासा के ग्रामीणों ने की अगवानी और लिया दर्शन लाभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में मंगल प्रवेश हुआ। व्यवस्थापक जयराम बड़ज्याता, महावीर गोधारा, छोटू व अन्य सेवादारों ने बताया की आचार्य वर्धमान सागर महाराज के संघ में कुल 31 पिच्छी है।
जिनमें से 9 मुनिराज, 19 आरियका माताजी, 2 क्षुल्लक और 1 क्षुल्लिका माताजी है।
इस संघ के साथ जैन समाज के भारत के राजस्थान, कर्नाटका, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्रा सहित कई प्रान्तों के जैन महासंघ के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर झड़वासा ग्राम के राजेश, ओमप्रकाश पारीक, नन्द सिंह गौड, पिंटू जांगिड़, वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई लोगों ने आचार्य श्री के दर्शन किये।