नसीराबाद नगरपालिका वार्ड नं.15 में लगे आकर्षक झूले
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर की नगरपालिका में शनिवार को वार्ड नं.15 के पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगवाए। नसीराबाद नगर पालिका पार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा ने बताया कि झूलों के लगने से बच्चे तो खुश हैं , ही साथ ही हरियाली की हिफाजत भी होगी। झूले नहीं होने पर बच्चे पार्क में खुली जगह पर खेलने लगते हैं। खेलने के दौरान सैर कर रहे लोगों को चोट लगने का भी डर बना रहता है। खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों के दौरान हरियाली को भी नुकसान पहुंचता था ।