अखिल भारतीय वैष्णव (चतु: सम्प्रदाय ) विकास परिषद एवं ट्रस्ट मुंबई के अजमेर जिला अध्यक्ष बने अशोक वैष्णव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव (चतु: सम्प्रदाय) विकास परिषद एवं ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव ने भटसूरी ( पीसांगन ) निवासी अशोक कुमार वैष्णव (अग्रावत) सुपुत्र नाथुलाल वैष्णव को जिला अजमेर से जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है । अशोक वैष्णव पूर्व में अपने गांव में सरपंच पद का दायित्व निभा चुके हैं । वह संस्था के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं । वैष्णव को अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद एवं ट्रस्ट का अजमेर जिला अध्यक्ष बनाने पर अजमेर जिले की समस्त समाज की समितियों ने हाद्बिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।