जैन समाज की संपूर्ण जानकारी एक छत के नीचे,अशोक पाटनी ने किया पोस्टर विमोचन

जैन समाज के लिए समस्त जन कल्याण योजनाएं एक छत के नीचे

जैनम मेगा फ़ेयर 2022 के पोस्टर का विमोचन किया समाज के भामाशाह अशोक जी पाटनी, आर.के.मार्बल्स ने

श्री दिगंबर जैन समाज समिति, टोंक रोड संभाग व समाज की विभिन्न संस्थाओं जैन सिटीजन फाउंडेशन, जैन परिवार प्रगति संस्थान, राजस्थान जैन आर्गेनाईजेशन, जैन बैंकर्स फोरम, जैन इंजीनियर इंटरनेशनल फेडरेशन के संयक्त तत्वाधान में दिनांक 19 जून को जैनम मेगा फेयर के पोस्टर का विमोचन परम गणणी आर्यिका स्वस्तिभूषण व आर्यिका गौरवमति माताजी के सानिध्य में जैन समाज के भामाशाह श्री अशोक पाटनी, आर.के.मार्बल्स, श्रीमती सुशीला पाटनी व प्रमुख समाज सेवी श्री नंद किशोर प्रमोद जी पहाड़िया ने किया।

समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस फेयर में मूल निवास, जन आधार व अल्पसंख्यक सर्टिफिकेट, विवाह योग्य युवक-युवतियों का बॉयोडाटा संकलन, रोजगारोन्मुख बच्चो का डाटा संकलन व जैन संस्थाओं व प्रतिष्ठित इंडस्ट्रीज द्वारा रोजगार देने हेतु योग्य छात्र-छात्राओं का चयन, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शिक्षा छात्रवृति , विधवाओं के लिए पेंशन, जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री, बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग सहित सभी सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

Author: admin

Jain Community
Comments (0)
Add Comment