आशा सहयोगिनी सगंठन नसीराबाद ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

आशा सहयोगिनी सगंठन नसीराबाद ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आशा सहयोगिनी सगंठन नसीराबाद एवं श्री नगर द्बारा आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 मे आशा सहयोगियों के लिए सरकार से सुविधाओं की मांग करते हुये उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को ज्ञापन सौंपा । आशा सहयोगिनी सगंठन नसीराबाद के अध्यक्ष प्रशान्त मेहरा ने बताया कि मांग पत्र मे आशा सहयोगियों को चिकित्सा विभाग की अन्य भर्तियो जैसे ए. एन. एम. , पैसीलीलेटर व आशा सुपरवाइजर की भर्ती मे आशा सहयोगिनी के अनुभव के साथ शिक्षा स्तर पर 12 वी पास को भी चयन के लिए उपयुक्त मानते हुए भर्ती प्रक्रिया मे आशा सहयोगियों की योग्यता के अनुरूप तय करने , आशा फैसीलीलेटर के राजस्थान मे पी एच सी व सी. एस के अनुसार पद बढाकर पदो का विस्तार करने , आशा सहयोगिनी के कार्य आगंनबाडी कार्यक्रर्ता से भी ज्यादा होते हुए भी मानदेय मात्र 3500 रुपये है , जिसे न्यनतम दैनिक मजदूरी के अनुसार करने , मोबाईल आँनलाइन कार्य का डाटा खर्च , टेबलेट सहित मोबाईल देने व इन्सेन्टिव या मानदेय के रूप मे अलग से भुगतान दिलाने , राज्य कर्मियों की भांति मानदेय कर्मियों को भी दिपावली बोनस दिलवाने व आशाओ की ड्रेस कोड बदलने आदि की मांग रखी । यह पत्र चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आबकारी मंत्री राजस्थान परसादी लाल मीना , जिला कलेक्टर अजमेर , सयुक्त सचिव निदेशक , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन अजमेर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नसीराबाद को प्रेषित किया । ज्ञापन देते समय आशा सहयोगिनी दुर्गा मेहरा , कान्ता देवी , वाजिदा परवीन , अंशु मेहरा , मधुबाला , मन्जूलता , सविता , संगीता बंसल , नीतू कनोजिया , इन्द्रा परिहार , वाजिदा परवीन , रेखा व रेखा पथरिया आदि उपस्थित थी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment