6 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
अजमेर के जेठाना ग्राम की घटना,
मांगलियावास थाना पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप का कारीगर छह लाख कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। ज्वेलर ने उसे सात दिन पहले ही काम पर रखा था। तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेठाना अजमेर निवासी सुभाष पुत्र रामनिवास सोनी ( 50) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके ज्वेलरी व जेवर घड़ाई की दुकान है। पूर्व में एक कारीगर रहे शाहरुख बंगाली के मार्फत सात दिन पहले एक नया कारीगर हिसाबुदीन अली को दुकान पर रखा था। इस कारीगर को 87.10 ग्राम 22 कैरेट सोना जेवर बनाने के लिए दिया। दुकान पर भीड भाड थी व वह व्यस्त था। यह कारीगर सोने को लेकर फरार हो गया। जब बाद में तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हुकम सिंह को सौंपी है।