1 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्ट एनडीपीएस एक्ट दर्ज प्रकरण मे फरार था आरोपी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्राधिन सराना थाना पर दर्ज प्रकरण मे अवैध डोडा पोस्ट के एनडीपीएस एक्ट मे 1 साल से फरार चल रहे आरोपी भरत कुमार
धाकड को गिरफ्तार किया गया । जिसको सरवाड न्यायालय मे पेश किया गया जहाँ से अजमेर जेल भेज दिया गया ।
जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर विकास शर्मा ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान मे समांतर जिला अजमेर में भी वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे विकास शर्मा आईपीएस पुलिस अधीक्षक अजमेर , अतरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी , खींव सिंह आरपीएस व्रताधिकारी वृत केकडी , थानाधिकारी थाना सराना अजमेर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी 1 साल से फरार था । जिसमे आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट द्बारा डोडा पोस्ट एनडीपीएस एक्ट दर्ज प्रकरण मे मामला दर्ज था । गिफ्तार आरोपी भरत कुमार पुत्र हजारीलाल जाति धाकड़ , उम्र 25 साल निवासी गांव खेड़ी , पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ को सरवाड कोर्ट मे पेश किया गया । जहाँ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अजमेर जेल भेज दिया गया । आरोपी को गिरफ्तार करने मे
गठित टीम मे
घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी , खींव सिंह आरपीएस व्रताधिकारी व्रत केकड़ी, लक्ष्मण सिंह राजावत सराना थाना अधिकारी,हेड कांस्टेबल सोदान,कांस्टेबल जीवराज जाट, गिरधारीलाल आदि थे ।