समाज विशेष पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
ब्राह्मण समाज के लोगों ने नामजद मामला दर्ज कर की थी गिरफ्तारी की मांग
दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर समाज विशेष को लेकर की गई सामाजिक टिप्पणी के बाद आहत हुई समाज की भावनाओं को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गिडा थाने में मामला दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी । जिसके तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए परेऊ निवासी धनराज पुत्र शेरा राम मेघवाल को गिरफ्तार किया । सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में समाज की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई । आरटीआई कार्यकर्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उकसाने वाली टिप्पणियां कर रहा था , जिसको लेकर समाज के लोगों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ एकजुट होकर गिरफ्तारी की मांग की थी । गिड़ा पुलिस कररही है कार्यवाही