छात्र संघ चुनाव-2022
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के दौरान कानून, शांति एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा मतगणना चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ-साथ विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलवाने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट अंश दीप ने बताया कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक भगवत सिंह राठौड, जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) विनय कुमार शर्मा एवं आरएएस प्रशिक्षु सुश्री अमिता मान को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय एवं डीएवी कॉलेज, तहसीलदार श्रीमती प्रीति चौहान को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सहायक निदेशक लोक सेवायें श्रीमती देवीका तोमर को राजकीय विधि महाविद्यालय, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विशाल दवे एवं आरएएस प्रशिक्षु भरत राज गुर्जर को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, उपखण्ड मजिस्ट्रेट महावीर सिंह एवं नायब तहसीलदार तुक्काचन्द को जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती तारामती वैष्णव एवं आरएएस प्रशिक्षु कुलदीप सिंह शेखावत को श्रमजीवी महाविद्यालय वैशाली नगर, आरएएस प्रशिक्षु सुश्री शिवाक्षी खाण्डल एवं नायब तहसीलदार ललित कुमार शर्मा को राजकीय संस्कृत कॉलेज तथा पुष्कर उपखण्ड अधिकारी सुखाराम पिण्डेल को राजकीय महाविद्यालय पुष्कर एवं शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय पुष्कर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।