अखिल भारतीय बैरागी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर अक्षय वैष्णव को किया नियुक्त

अखिल भारतीय बैरागी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर अक्षय वैष्णव को किया नियुक्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आसींद क्षेत्र के बारणी गांव के अक्षय वैष्णव को अखिल भारतीय बैरागी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पर नियुक्त किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बैरागी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विद्याधर स्वामी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया । जिसमें अक्षय वैष्णव को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया । प्रदेश अध्यक्ष विद्याधर स्वामी ने बताया कि बैरागी महासभा द्वारा वैष्णव बैरागी समाज की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के प्रयास किए जा रहे हैं । जिसमें समाज हित में कार्य करने , समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का कार्य कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा । इस बनाई कार्यकारणी मे अक्षय वैष्णव को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद सौंपा गया । वैष्णव वर्तमान मे कई संगठनों से जुड़े हुऐ है । ओर समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं समाज सेवा में काफी सक्रिय योगदान है । जिससे यह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे । व अक्षय वैष्णव को प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाने पर समाज के सभी मिडिया बन्धुओं ने अक्षय वैष्णव को शुभकामनाएं दी । वही अक्षय वैष्णव ने अखिल भारतीय बैरागी महासभा के पदाधिकारियों का व समाज के सभी मिडिया बन्धुओं का हाद्बिक धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment