दिव्यांगों की पेंशन का वार्षिक सत्यापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था द्बारा गठित देवकृपा सम्मिलित दिव्यांगजन समूह देवनगर ( पुष्कर ) की बैठक सरपंच लाली देवी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । आईडीपीजी को- आँर्डिनेटर पुखराज माली ने बताया कि बैठक मे दिव्यांगों की पेंशन का वार्षिक सत्यापन प्रक्रिया , दक्ष प्रशिक्षण , बीएड सागर कालेज , सामाजिक सुरक्षा योजना मे आ रही चुनौतियों सहित समाधान पर चर्चा की गई । साथ ही मनरेगा श्रमिकों को भी जागरूक किया गया । इसके अलावा दिव्यांगजन के डाँक्यूमेंट आँनलाइन करवाना व मतदाता सूची मे दिव्यांगजन का नाम जुडवाने के बारे मे जानकारी दी गई । इस दौरान पेंशन के वार्षिक सत्यापन करने मे फिंगर सहित अन्य समस्या के लिए एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया । बैठक मे सीएचओ द्बारा स्वास्थ्य योजनाओं व चिंरजीवी योजना के बारे मे जानकारी दी गई । बैठक मे आईडीपीजी अध्यक्ष रामलाल , छगनलाल सहित आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता मोजूद थी । अंत मे सहायक निदेशक भवंर सिह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।