बाबा मनीराम गौशाला का वार्षिकोत्सव संपन्न।
भामाशाहो एवं गो भक्तों ने चढ़ बढ़ कर किया सहयोग।
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (22 जनवरी) मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम चिरूनी स्थित बाबा मनिराम गौशाला का वार्षिकोत्सव उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी गायक कलाकार सुरेश गोला एंड पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव में पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव धर्मपत्नी कविता यादव मुंडावर पंचायत समिति प्रधान सुनीता महेश गुप्ता, ललित यादव, समाजसेवी इंदर यादव, , जसाई सरपंच पंडित बीरू शर्मा डॉ दयाराम यादव, खैरथल मंडी के भामाशाह सुरेश जाखड़, सेवानिवृत्त आईएएस जगरूप यादव जय राम गुजर धर्मचंद बोरा आदि भामाशाहो सहित गौशाला के आसपास गांवो के गौ- भक्तों एवं भामाशाहो ने शिरकत कर गौवंशो के चारे पानी के लिए चढ़- बढ़ कर दान किया। महन्त शरणदास, महन्त दीपक नाथ, महंत राम चरण दास, सुभनाथ, महन्त क्षीकनाथ,महन्त हरीनाथ महंत राधवगिरी, आदि की उपस्थिति के चलते मंच शोभायमान रहा। इससे पहले गौशाला में विधायक मनजीत चौधरी एवं पंचायत समिति प्रधान के सहयोग से बनाई गई टीन शेड का लोकार्पण प्रधान सुनीता महेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर गौशाला में कार्यक्रम रतीराम मास्टर, विक्रम, सूरजभान वीरेंद्र सुमन, अजीत, महेंद्र चेतराम, अशोक काशीराम, ओम प्रकाश, मुंशी राम सहित आसपास गांव के ग्रामीण सहयोग बतौर मौजूद रहे।