लोहरवाड़ा विधालय मे मनाया वार्षिक उत्सव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट ग्राम लोहरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर शनिवार को वार्षिक उत्सव , पुरस्कार व विदाई समारोह कार्यक्रम बडे धूमधाम से मनाया गया । समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव , मुख्य अतिथि श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर , अतिथि कांग्रेस युवा नेता हरेंद्र गुर्जर व पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ , समाजसेवी हगामी लाल माली , जन समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट व प्रधानाध्यापक राकेश जीनगर आदि के सानिध्य में समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दी । वही इस अवसर पर जनसेवा संस्था के अध्यक्ष जीवराज जाट द्वारा विद्यालय को 5000 रुपये भेंट किए । इस मौके पर देरांठू विद्यालय प्रिंसिपल संगीता तिवारी , भटियानी प्रिंसिपल जय श्री शर्मा , जोताया प्रिंसिपल प्रकाश शर्मा , अतिथि ओम सिंह फागण , लक्ष्मण कुमार के साथ विद्यालय के स्टाँप गण सूरज सिंह , जगदीश प्रसाद , हेमराज जाट , धर्मेंद्र सोनी , भंवर लाल , राजेंद्र सिंह , रामप्रसाद , पीटीआई शैलेंद्र मोरवाल , उमेद सिंह , दयाशंकर , आशा शर्मा , कीर्ति गुर्जर , मीनाक्षी गुर्जर ,आशा टेल्लानी , बीना सिंगारिया , रेणुका वायलेट , उषा महावर , कल्पना राजावत , मंजू यादव , भावना चौधरी सहित ग्राम के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । इसी प्रकार स्थानीय ग्राम पंचायत के जसवंतपुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ , पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ , समाजसेवी हगामी लाल माली , जनसेवा संस्था के अध्यक्ष जीवराज जाट , करण तोघड़ा , सुखपाल चौधरी सहित ग्राम के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । इस मौके पर छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर नृत्य के साथ शानदार प्रस्तुतिया दी । इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिलिना राय , प्रमिला बोहरा , राकेश कुमार , वरुण शर्मा , आरती राजपूत , संजीव बसु , अर्चना चौधरी , नवीन यादव , सुरेंद्र गुर्जर , कोमल गुर्जर , लिछमा देवी ,दिनेश मीणा , गायत्री वर्मा , कविता यादव , पूर्व प्रधानाध्यापिका निशा शर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा गौतम , आशा सहयोगिनी भारती गौतम उपस्थित रहे । इस मौके समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट वह समाजसेवी हगामी लाल माली द्वारा लोहरवाड़ा व जसवंतपुरा विद्यालय पर 10 ,10 हजार रुपए विद्यालय को भेंट किए । इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा 21000 रुपये विद्यालय को भेट किए ।