श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे वार्षिक उत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे वार्षिक उत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठु मार्ग स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव एंव अभिभावक सम्मेलन मगंलवार को विधालय प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय शर्मा(जिला सचिव, विद्या भारती संस्थान अजमेर) ने अपने करकमलो द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया । साथ मे जयसिंह शेखावत(जिला मन्त्री,विद्या भारती संस्थान अजमेर),विशिष्ट अतिथि रामलाल सिंघल, मनीष मित्तल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक ख्यानी, उपाध्यक्ष घीसा लाल गुर्जर, सचिव अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अक्षत जिंदल, सुशील कुमार गदिया (समाज सेवी)आदि उपस्थित थे।समारोह मे भैया-बहिनो द्वारा नृत्य , कविता , एकांकी, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दीपक ख्यानी ने आये हुए अतिथियो परिचय एवं स्वागत-सत्कार कराया। मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे भाग लेने वाले भैया बहिनो पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया। समारोह मे विद्यालय के आचार्य मुकेश कुमार , मोहनलाल , द्वारका प्रसाद , संजू सैनी , सुनीता मौर्य, ज्योति पथरिया, वर्षा जैसवार, दर्शना सैनी, संतोष सैनी, दीपिका मेहरा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत मे उपाध्यक्ष घीसा लाल गुर्जर ने आये अतिथियो व अभिभावको का आभार व्यक्त किए किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment