वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम===मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
पंचायत समिति हुरडा परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत टोकरवाड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनपुरा में वार्षिक उत्सव मे आसींद हुरडा विधायक जब्बर सिंह सांखला, पूर्व भीलवाड़ा डेयरी चेयरमैन रतन लाल जाट, पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, सरपंच कैलाश चौधरी ,गढ़ वालों का खेड़ा सरपंच हेमराज चौधरी, फलामादा सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत ,जिला परिषद सदस्य राम लाल खटीक, अध्यापक सांवरलाल जाट, जगदीश गढ़वाल संस्था प्रधान राजेंद्र कुमावत ने वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्था प्रधान ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाह का स्वागत सम्मान कर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं विद्यालय की विकास कार्यों हेतु मूलभूत आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया।
जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में विकास कार्य हेतु आश्वासन देते हुए छात्र छात्राओं को अपने जीवन में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सफल होने का शुभ आशीष दिया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधियों ने पारितोषिक प्रदान किये। कार्यक्रम में उपसरपंच नोरत लोहार ,राजेश कुमार ओझा, भामाशाह सुखपाल जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी भोमराज चौधरी ,महादेव गुर्जर ,भंवर लाल जाट, पन्ना लाल जाट ,बाबूदास, बाबूलाल जाट, रामदयाल जाट, ज्वाला शंकर व्यास ,एसएमसी अध्यक्ष सांवर लाल भील ,हेमराज जाट, सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही।