डबरेला मे वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

डबरेला मे वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन
समारोह में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र छात्राओं को कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान

आने पर दिये पारितोषिक ईनाम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबरेला में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन मगंलवार को किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भंवर लाल जाट एसीबीओ भिनाय , अध्यक्षता राजेश धान्धा, प्रधानाचार्य , विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण चौधरी एसीबीओ अराई, रघुराज सिंह राठौड़ पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सेवानिवृत व्याख्याता नरेंद्र सिंह राठौड़, अमरचंद जाट थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में कक्षा एक से बारह तक के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार दिए गए। विद्यालय विकास में योगदान देने वाले भामाशाहो का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता राम दयाल बैरवा, फखरुद्दीन खान चौहान, वरिष्ठ अध्यापक भंवर लाल गुर्जर, शिवराज बैरवा, राजेंद्र कुमार, संगीता शर्मा, रामसहाय जाट, मदन लाल प्रजापत, सीमा प्रजापत, एसएमसी अध्यक्ष मंगल चंद प्रजापत, वार्ड पंच जितेंद्र सिंह राठौड़, सुखदेव बैरवा, रामकरण मेघवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में छात्र छात्राओं को परीक्षा से न डर कर लग्न और परिश्रम से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के बारे में टिप्स दिए गए। समारोह में छात्र छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भामाशाह शिवराज चौधरी और रमेश चौधरी के द्वारा छात्र छात्राओं को स्नेह भोज दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भंवर लाल गुर्जर ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment