पंचायत के विकास के लिए 10लाख रुपये देने की घोषणा। प्रधान सन्तौश बलवान यादव
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यागं जगत
आज. खून्दरोठ गांव में इंटरलॉक टाइल खूरा का उद्घाटन पंचायत समिति नीमराणा प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने सरपंच श्रीमती मंजू सुभाष सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया । ग्रामवासियों द्वारा गाजा बाजा से ग्राम में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया । एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधान संतोष यादव को शाल उड़ाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव को राठ की पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने गांव के विकास के लिए आश्वासन दिया । प्रधान संतोष बलवान सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की । स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए सरपंच एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया । हर गांव को सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का हर नागरिक को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हर जन कल्याणकारी योजनाओं से हर ग्राम पंचायत का विकास करने का कार्य किया जाएगा । केंद्र सरकार हर गरीब किसान वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है । गांव की समस्या सुनी एवं विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया। प्रत्येक विकास कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे । केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ क्षेत्र के सभी गांव को दिलाया जाएगा । क्षेत्र में झूठ की राजनीति करने वालों की राजनीति समाप्त अब अधिक से अधिक विकास के कार्य होंगे । गांव के हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव सरपंच ममता चौहान पूर्व सरपंच योगेश चौहान माडन सरपंच सुरेंद्र यादव नानकवास सरपंच हाकीराम यादव कानावास पूर्व सरपंच रामसिंह यादव खुंदरोठ सरपंच सुभाष कमांडो आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज पूर्व सरपंच नरेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच बहादुर सिंह रतन शर्मा सुरेंद्र सिंह बाबू सिंह राजीव भरत उप सरपंच कैलाश पंच टिंकू पंच सुभाष पंच जयपाल दशरथ सिंह राम सिंह हंसराज धर्मपाल विजय सिंह रामफल पंच एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे ।