प्रशासन गांव के संग शिविर में हुई हाजीपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की घोषणा
बानसूर /पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यागं जगत
बानसूर के हाजीपुर में प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें जिला प्रमुख चौधरी बलबीर चिल्लर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक
ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से ग्रामीणों को दिए गए लाभ एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर 3 बोरिंग, गुजरावाली से भोज का बढ़ तक सड़क निर्माण की स्वीकृति की। हाजीपुर राजकीय विद्यालय हेतु ग्रामीणों द्वारा दो कमरों का मांग पत्र सौंपा गया।
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में पट्टा सहित ट्राई साइकिल वितरित की। शिविर में उन्होंने महिलाओं से घूंघट प्रथा को समाप्त करने का आग्रह किया।
इससे पहले श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव रुकमणी कौशिक की अगुवाई में जिला प्रमुख का हमीरपुर सरपंच रोशनी विक्रम गुर्जर ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कौशिक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आमजन को उनका हक दिलाने एवं सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस प्रकार शिविर का आयोजन प्रत्येक ग्रामपंचायत में किया है। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राकेश मीणा ने की। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश बैरवा बीडीओ प्रेमप्रकाश भावता, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अखिलेश कौशिक, रामपुर सरपंच मुकेश जिलोवा, चूला सरपंच प्रतिनिधि पूरण गुर्जर चतरपुरा पूर्व सरपंच शिवलाल चौधरी, पीओ अजय वर्मा, एमपीएस रामावतार शर्मा, मनोज तक्षक, रवि शर्मा, अमित यादव सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।