मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर मनाया अन्नकुट महोत्सव
अजमेर जिले के नसीराबाद के राजगढ़ मसानिया भेरु धाम पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए अन्नकूट महोत्सव मनाया गया । अन्नकुट का प्रसाद बाबा भैरव व माँ कालीका को भोग लगाकर गुरुदेव चंपालाल महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से भेरव धाम पर यह महोत्सव आयोजित नहीं किया जा रहा था । इसलिए इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गुरुदेव चंपालाल महाराज ने अपने दीपावली संदेश में सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आने वाला साल सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो, सभी सुखी स्वस्थ रहें, कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते रहे । साथ ही अंधविश्वास से दूर रहते हुए किसी भी बीमारी में आवश्यक चिकित्सा लेते रहें।