मंदिरों में बना अन्नकूट महाउत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

मंदिरों में बना अन्नकूट महाउत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह

अजमेर । नसीराबाद शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की गई व अन्नकूट का भगवान के भोग लगाया गया । दीपावली के एक दिन बाद अन्नकूट का भोग लगाया जाता है । व गोवर्धन की पूजा की जाती है। ग्राम लोहरवाड़ा में माँ भगवती वैष्णवी देवी मंदिर, कोटा रोड स्थित बासक बाबा तेजाजी के धाम व ग्राम राजगढ़ के कल्याण जी धनी व अधिकतर सभी मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया गया। श्री वैष्णवी देवी मंदिर के पंडित अरुण कुमार गौड़, बासक बाबा धाम के उपासक महाराज रणजीत पापडिया व कल्याण जी धनी के मंदिर के पुजारी भानु पराशर सभी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। भिन्न भिन्न मंदिरों में कोरोना गाईड लाइन के अंतर्गत यह आयोजन का प्रोग्राम किया गया । सभी भक्तों ने प्रसाद लिया कुछ भक्तों ने मंदिर प्रांगण में ही प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला क्योंकि पिछले साल कोरोना काल के कारण यह आयोजन नहीं करने का आदेश था । इसलिए इस साल भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment