गांधीबड़ी: राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने से नाराज ग्रामीणों व बालिकाओं द्वारा विद्यालय के समक्ष धरना जारी

गांधीबड़ी: राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने से नाराज ग्रामीणों व बालिकाओं द्वारा विद्यालय के समक्ष धरना जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 5 अक्टूबर /उपखंड के गांव गांधीबड़ी के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित करने के खिलाफ ग्रामीणों व विद्यालय की छात्राओं द्वारा विद्यालय के आगे शुरू किया गया धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा है। गांव के ग्रामीण व विद्यालय की छात्राएं गांधी बड़ी में स्वीकृत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को गांव के बंद पड़े बालिका विद्यालय की खाली पड़ी दो मंजिला बिल्डिंग में खोलने एवं बालिका माध्यमिक विद्यालय को यथावत वर्तमान की तरह जारी रखने की मांग कर रहे है। धरना स्थल पर भाजयुमो के जिला महामंत्री रवि बंसल ने कहा है कि जब तक सरकार अपने फैसले का बदल नहीं देती धरना जारी रहेगा और विद्यालय के ताला रहेगा। आंदोलन को तेज करेंगे क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में 250 बालिका विद्यालय बंद करके गलत व घिघोना काम किया हैं। 21वीं शताब्दी में जहाँ बालिकाओं को और ज्यादा शिक्षा मिलनी चाहिए वहाँ राजस्थान की गहलोत सरकार बालिका स्कूलों को बंद कर उनसे शिक्षा का अधिकार छीनने का काम कर रही है। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों व बालिकाओं ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी भी की हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment