एएनई इंडस्ट्रीज ने नेत्रहीन कन्या विद्यालय के लिए किया वाटर कूलर दान
व्यक्ति अपनी नेक कमाई दूसरे की भलाई पर लगाता है तो उसे दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की मिलती है : जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
नारनौल। एएनई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नेत्रहीन कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज नेत्रहीन कन्या विद्यालय के लिए एक वाटर कूलर दान में दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज हित में कार्य करने वालों पर परमात्मा की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। व्यक्ति अपनी नेक कमाई दूसरे की भलाई पर लगाता है तो उसे दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की मिलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य जन्म से महान नहीं होता। वह अपने नेक कर्मो की बदौलत ही महान बनता है और नेक कार्य करने वाले को दुनिया हमेशा याद रखती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य करने से मन में एक अलग ही प्रकार की संतुष्टि का अनुभव होता है।
इस मौके पर एएनई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि भवानी गोयल ने बताया कि इंडस्ट्रीज द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं। पिछले दिनों भी गांव निवाजनगर स्कूल में बच्चों के हित के लिए कार्य किए गए।
नेत्रहीन कन्या विद्यालय के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों को बुके व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर एएनई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जसविंदर सिंह, ललित कुमार, नेत्रहीन कन्या विद्यालय के महासचिव संदीप नूनीवाल, उपप्रधान मोहित जिंदल, राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, ऑडिटर मुखराम सैनी, बद्री प्रसाद गर्ग, नेत्रहीन विद्यालय की प्राचार्य कांता देवी, सुरेश शर्मा, अमीलाल जांगिड़ के साथ हनुमान सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।