आनंद सिंह राठौड़ बने भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की चतुर्थ बैठक रविवार को विजयनगर में कोगटा पेरेडाइज स्थान पर संपन्न हुई । बैठक में आगामी वर्ष 2024- 2025 के चुनाव संपन्न हुए । जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी , प्रांतीय महासचिव देवगांव निवासीआनन्द सिंह राठौड़ , प्रांतीय वित्त सचिव शिवम प्रहलदका निर्वाचित घोषित हुए। साथ ही वर्ष 2023- 2024 में हुए सेवा कार्यों के आधार पर शाखाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । जिसमे केकड़ी शाखा को प्रांत स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ । इसके साथ ही शाखा द्वारा इस वर्ष विकलांग शिविर व प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए भी सम्मान दिया गया।
शाखा केकड़ी से इस प्रांतीय महासभा में शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री , सचिव दिनेश वैष्णव , कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी , प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी सर्वेश विजय , कैलाश चन्द जैन , सदस्य शिवकुमार बियाणी ,यज्ञनारायण सिंह , विमल कोठारी , महावीर पारीक , रामनिवास जैन, जगदीश पालीवाल , नन्दलाल गर्ग , अर्जुन मराठा ने भाग लिया ।