नसीराबाद क्षेत्र के बनेवडा मे मिली अचेत बुजुर्ग महिला
नसीराबाद चिकित्सालय मे ईलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस ने पहचान हेतू फोटो की वाईरल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 60 साल के करीबन है जो 11 अप्रैल , मगंलवार को ग्राम बनेवडा पुलिस थाना नसीराबाद सदर के क्षेत्र में अचेतावस्था में मिली थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया । जहां पर मेडीकल ज्यूरिष्ट ने उक्त अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया है । जिसके शव को चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया गया है एवं परिजनों की तलाश जारी है। पुलिस विभाग ने इस अज्ञात महिला की पहचान हेतू पुलिस थाना नसीराबाद सदर के फोन नम्बर जारी किए है । 01491220262, 9530421500 पर पहचान हेतू अवगत करवाये ।