दिलवाडा मे करंट लगने से एक वृद्ध महिला की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाड़ा मे मगंलवार को संतोष देवी खेत पर कार्य करने गई। जहां मशीन चालू करते वक्त करंट लगने से मौके पर ही संतोष देवी की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी सदर थाने में दी जहां सदर थाना कॉन्स्टेबल मोहनलाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मामले की जांच कर मृतक महिला के शव को नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।