टीके मे मिली राशि लौटाकर की मिशाल पेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू निवासी चैनसिंह राठौड़ पुत्र बलवीर सिंह राठौड़ ने टीके मे मिले 51151 रुपये लोटाकर एक मिशाल पेश की । चैनसिंह की बारात दादिया पट्टी जमवारामगढ़ गई थी । जहां वधु पक्ष की ओर से वर को 51151 रुपये टीके मे दिऐ । जिसे जय राजपूताना संघ नसीराबाद की प्रेरणा से वापस लोटाकर मात्र एक रुपये व नारियल लेकर वधु पक्ष का सम्मान रखा । वही सोमवार को देरांठू मे मैना कवंर पुत्री बलवीर सिह की घटियाली मालपुरा से बरात लेकर आऐ दुल्हे कुलदीप सिंह ने भी टीके मे मिले 21000 रुपये लोटाकर व एक रुपये व नारियल लेकर राजपूत समाज के लिए नई पहल कर जागृति उत्पन्न की ।