तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा आयोजित एक शाम प्रभु महावीर के नाम
दिव्यांग जगत/अभिनंदन गादिया
तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा आयोजित एक शाम प्रभु महावीर के नाम विशाल भक्ति संध्या भक्तों ने महावीर स्वामी की भक्ति का भरपूर आनंद लिया।लगभग 4000 से अधिक लोग भक्ति में उपस्थित थे तथा 20000 से अधिक लोगों ने भक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव देखा।भक्ति में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी पधारे हर्ष भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि तेरापंथ समाज का पुणे प्रथम दिन से आज तक साथ सहकार प्राप्त होता रहा है तेरापंथ समाज आध्यात्मिक कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव आगे रहता है श्रीहर्ष भाई संघवी का सम्मान जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री हरीश जी कावड़िया तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष गौतम जी बाफना एवं मंत्री अभिनंदन गादिया ने किया।
अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयेश जी मेहता एवं सहमंत्री श्री भूपेश कोठारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इंटरनेशनल ट्रंप प्लेयर श्री आमिर बियानी एवं गुरु भक्त गायक श्री पिंटू स्वामी की जुगलबंदी ने लोगों को भक्ति में सराबोर कर दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी एवं संपूर्ण कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।